Site icon Yashbharat.com

दिल्ली-NCR समेत पंजाब में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में 4 की मौत, 76 घायल

14 06 2019 earthquack 19311219 m

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मंगलवार शाम को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को 4 बजकर 31 मिनट के आसपास झटके महसूस किए गए है. चंडीगढ़, पंजाब में भी लोग भूकंप के कारण इमारतों से बाहर निकल आए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. ये जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था. इसका केंद्र पाकिस्तान (Pakistan) के रावलपिंडी (Rawalpindi) में बताया जा रहा है।
एनसीएस के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हेड ऑफ ऑपरेशंस जेएल गौतम ने कहा कि इसका एपिकसेंटर भारत-पाकिस्तान सीमा पर था. केंद्र के पास सबसे नजदीकी शहर पाकिस्तान रावलपिंडी में था. दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर समेत राजस्थानस, पंजाब और हरियाणा में भी लोग सड़कों पर निकल आए.

Exit mobile version