Saturday, May 23, 2026
Latest:
Entertainment

दादी का रोल निभाने के लिए 81 की उम्र में मिला पहला ब्रेक

जबलपुर।जबलपुर की 81वर्षीय पुष्पा जोशी जो कि इन दिनों फिल्म रेड में दादी का रोल प्ले कर रही हैं। इन्हें पहला ब्रेक 81 साल की उम्र में मिला है। अपनी जवानी के दिनों में कभी थियेटर में काम करने वाली पुष्पा जोशी को हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इन्होंने कभी अपने इस हुनर को वक्त नहीं दिया। जब बच्चे बड़े हुए तो एक बार फिर अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने का मौका मिला।

बेटे ने शॉर्ट फिल्म जायजा बनाई जिसमें पुष्पा ने एक बुजुर्ग का रोल किया। यूट्यूब पर अपलोड इस शॉर्ट फिल्म के लिंक इतना वायरल हुआ कि पुष्पा को इस उम्र में जिंदगी का पहला और सबसे बड़ा ब्रेक मिल गया। फिल्म रेड में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम कर रहीं हैं। फिल्म में इन्होंने दादी का रोल किया है। पुष्पा जोशी इन दिनों शूटिंग कर रही हैं।

हुई बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि पहले मैं इस रोल के लिए तैयार नहीं थी। 81 साल की उम्र में काम करना थोड़ा मुश्किल होता है। तब बच्चों ने कहा कि आप यदि इस उम्र में काम करोगे तो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनोगे। बच्चों ने मनोबल बढ़ाया और फिर इस रोल के लिए हां कर दिया।

एक्टिंग का हुनर इस तरह से खुद में रच बस गया है कि एम मिनट में ही हर एक शॉर्ट को एक बार में पूरा कर लेती हैं। कई बार शूटिंग के दौरान साथ के लोग तारीफ और जज्बे को देखकर तालियों से उत्साह वर्द्धन करते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “दादी का रोल निभाने के लिए 81 की उम्र में मिला पहला ब्रेक

Leave a Reply