Latest
दलाई लामा ने मांगी माफी, इस बयान पर हो रहा था विवाद

नई दिल्ली। हाल ही में मोहम्मद अली जिन्ना और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर आए दलाई लामा के बयान पर विवाद बढ़ने लगा है। इस बीच हालात को देखते हुए दलाई लामा ने माफी मांग ली है।
उन्होंने शुक्रवार को अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा, ‘मेरे बयान से विवाद हो गया है, अगर मैंने कुछ गलत कहा है, तो मैं क्षमा मांगता हूं।’ उन्होंने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि अगर जिन्ना भारत के प्रधानमंत्री बनते तो हिंदूस्तान का बंटवारा नहीं होता।








