दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी का इस्तीफा, करेंगे Bjp ज्वाइन

congress mla from damoh district rahul lodhi resigns 730X365

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उसका एक और विधायक कम हो गया है। दमोह के विधायक राहुल लोधी ने भी  इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस के विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी के बीजेपी में जाने के बाद उनके छोटे भाई और दमोह के विधायक राहुल लोधी के बारे में भी अटकलों का बाजार गर्म था।

हालांकि उस समय राहुल ने कांग्रेस छोड़ने की संभावना से इंकार कर दिया था। पर कल उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही वो बीजेपी में शामिल होंगे।

उन्होंने अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है कि अभी कांग्रेस के और भी लोग भाजपा में आने को तैयार हैं।

हालांकि कांग्रेस के विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी के बीजेपी में शामिन होने के बाद से ही उनके छोटे भाई राहुल लोधी के लिए भी अटकलें लगाई जा रही थी की वो भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उस समय उन्होंने इन सभी बातों से नकार दिया था।