Monday, April 27, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला, नए कलेक्टर होंगे विजय दत्ता

भोपाल । चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हुई थी।

कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में भीड़ अधिक होने पर उनके खिलाफ एफआइआर भी की गई थी। उसको लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश में उप चुनाव पहले 19 जिलों में कलेक्टर हटाए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम