FEATUREDराष्ट्रीय

तो क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर मोदी के साथ आएंगे प्रशांत किशोर

नई दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद सुर्खियों में आए प्रशांत किशोर जदयू के बाद कांग्रेस के लिए भी चुनावी रणनीति बना चुके हैं। लेकिन अब खबर है कि उनकी एक बार फिर भाजपा में वापसी हो सकती है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार प्रशांत किशोर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में फिर से पीएम मोदी के साथ आ सकते हैं। दावा है कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की है।

हालांकि, इस मामले में प्रशांत किशोर के कैंप ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्यों को प्रंशात कई मामलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रशांत पिछले 6 महीने में पीएम मोदी के संपर्क में हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर भाजपा से अलग होकर जदयू के साथ बिहार चुनाव के लिए जुड़े थे और फिर कांग्रेस के साथ हो गए थे। कांग्रेस ने तो उन्हें पार्टी का नेता बनाते हुए पद तक दे दिया था लेकिन पार्टी के नेताओं को यह रास नहीं आया।

Leave a Reply

Back to top button