नेशनल डेस्क: तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के घाटी में गिरने से कम से कम 45 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं।
पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर शानिवारपेट गांव के नजदीक घाट रोड पर बस फिसल कर घाटी में गिर गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि घायलों को जगतियाल और पड़ोस के करीमनगर जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आईजीपी (उत्तरी जोन) वाई नागी रेड्डी ने बताया कि अब तक 45 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस कोंडागट्टू से जगतियाल की ओर जा रही थी।
तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और सभी मृतकों के परिवार वाले को पांच-पांच लाख रुपये बतौर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को कहा है।
राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण करने वाले जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए शरत ने बताया कि हादसा पौने बारह बजे से 12 बजे के बीच हुआ। दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुये तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीस) के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज
