Site icon Yashbharat.com

तेंदूखेड़ा विधायक संजय ने कमल छोड़ फिर थामा “हाथ”

images 96

इंदौर। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिली थी और जीतने के बाद वे विधायक बने। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को यह लग गया था कि भाजपा इस पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।

Exit mobile version