Monday, May 18, 2026
jabalpur

ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत

खमरिया थाने का मामला
जबलपुर, मुनप्र। बाई का बगीचा क्षेत्र मे रहने वाला सुनील परतेती मूलत: छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था और यहां खमरिया थाने में बतौर सिपाही पदस्थ था। वह अपने परिवार के साथ बाई के बगीचा क्षेत्र में रहता था। कल उनकी नाईट ड्यूटी थी और वह शाम को ड्यूटी पर जाने के लिए घर निकला और थाने पहुंचकर देर रात तक कार्य करता रहा। उसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मी झपकी लेने लगे लेकिन सुनील अपना काम करता रहा। आजसुबह जब दूसरे कर्मचारियों ने सुनील की गतिविधियां किसी तरह से नजर नहीं आयीं तो संबंधित कर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशंका जतायी जा रही है कि सुनील की मौत हार्ट अटैल के चलते हुई होगी। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना करने में लगी है। घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन ओर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गये थे। सुनील की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply