Thursday, May 28, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया को कोरोना पॉजिटिव होने का खतरा, हुए क्‍वारंटाइन; रिपोर्ट का इंतजार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोरोना वायरस संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स कोरोना से संक्रमित हो गई है।

होप के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप का भी गुरुवार देर रात टेस्ट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि होप इन दिनों ट्रंप के चुनाव अभियान में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहीं थीं।

पिछले कुछ हफ़्तों से होप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं। इसलिए ट्रंप और मेलेनिया ने खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम