Site icon Yashbharat.com

डबरा में सभा, कमलनाथ पर गरजे सिंधिया, आंसू पोंछती रहीं इमरती

20 10 2020 imarti scindia 20201020 181816

Kamal Nath statement on Imarti devi was …डबरा विधानसभा के छीमक में सभा करने आये राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा एक बाहरी आदमी मेरी इमरती को कुछ भी कह देगा ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये चुनाव अब इमरती का नहीं सिंधिया का है। इस दौरान इमरती देवी मंच पर आंसू अपने पल्लू से पोंछती रहीं।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने मंगलवार को कहा कि वे कमल नाथ को मरते दम तक माफ नहीं कर सकती। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद वे तय करेंगी कि उनके खिलाफ क्या करना है। वे चाहती हैं कि कमल नाथ पर एफअाइअार हो, एससीएसटी एक्ट लगे।

भांडेर की सभा में दिए गए अापत्तिजनक बयान को लेकर पूर्व सीएम कमल नाथ ने सोमवार रात खेद व्यक्त कर चुके हैं, हालाकि उन्होंने इमरती देवी का नाम नहीं लिया है। मंगलवार को डबरा विधानसभा के छीमक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहंची इमरती देवी से पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या उन्होंने कमल नाथ को माफ कर दिया, तो उन्होंने कहा कभी नहीं कर सकती, मैं मरते दम तक कमल नाथ को माफ नहीं करूंगी

Exit mobile version