FEATUREDLatestSports

टी-20 LIVE:इंग्लैंड को 225 रन का टारगेट; रोहित की फिफ्टी, विराट सबसे ज्यादा 12 बार 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान बने

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 225 रन का टारगेट दिया। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई। विराट ने 52 बॉल पर 80 और रोहित ने 34 बॉल पर 64 रन बनाए।

विराट सबसे ज्यादा 12 बार 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (11 बार) को पीछे छोड़ दिया। तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने 10 बार यह कारनामा किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 224 रन बनाए। यह सीरीज में किसी भी टीम का बेस्ट स्कोर है। साथ ही यह टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा और ओवरऑल चौथा सबसे स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218/4 जो पहले टी-20 वर्ल्ड कप (2007 में) के दौरान डरबन में बना था।

टी-20 में भारत के टॉप-5 स्कोर

स्कोर खिलाफ कहां कब
260/5 श्रीलंका इंदौर 2017
244/4 वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
240/3 वेस्टइंडीज मुंबई 2019
224/2 इंग्लैंड अहमदाबाद 2021
218/4 इंग्लैंड डरबन 2007

तीन बड़ी साझेदारी से भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार

  • टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 94 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह सीरीज में किसी भी टीम के बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप भी रही। यहां रोहित 34 बॉल पर 64 रन बनाकर आउट हुए।
  • रोहित टी-20 करियर की 22वीं फिफ्टी लगाकर बेन स्टोक्स की बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए। यहां से कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 बॉल पर 49 रन की पार्टनरशिप की।
  • 143 रन पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार 17 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल राशिद की बॉल पर क्रिस जॉर्डन और जेसन रॉय ने मिलकर बाउंड्री पर शानदार कैच लिया।
  • कोहली ने एक छोर संभाले रखा और टी-20 करियर की 26वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने आखिर में हार्दिक पंड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 बॉल पर 81 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 224 रन तक पहुंचाया।
  • इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 53 और क्रिस जॉर्डन ने 57 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।

रोहित ने जीवनदान का फायदा उठाकर फिफ्टी जड़ी
8वें ओवर की 5वीं बॉल पर मार्क वुड ने बाउंड्री पर रोहित शर्मा का कैच छोड़ा था। ओवर सैम करन का था। रोहित इस समय 45 रन पर खेल रहे थे। इस जीवनदान का रोहित ने फायदा उठाया और अगली बॉल पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।

सीरीज का बेस्ट पावर-प्ले परफॉर्मेंस भारतीय टीम के नाम

इस मैच में भारतीय टीम ने पावर-प्ले में बिना विकेट गंवाए 60 रन बना लिए थे। यह सीरीज के पावर-प्ले में किसी भी टीम का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे मैच में एक विकेट गंवाकर 57 रन बनाए थे।

Back to top button