Site icon Yashbharat.com

टीकाकरण का पहला दिन आज, केंद्र सरकार की सलाह- वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक करें आराम

20210104 085305

भारत में आज से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है और सबसे पहले देश के हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को कम से कम आधे घंटे आराम करने के लिए कहा है। टीकाकरण साइट्स पर तीन जगहें रखी गई हैं। वेटिंग, वैक्सीनेशन और ऑबसर्वेशन के लिए। टीका लगने के बाद से लाभार्थी को सलाह दी जाती है कि वो अचानक ही साइट छोड़कर न जाएं बल्कि निगरानी के लिए टीकाकरण साइट पर रुके।

टीकाकरण की साइट पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे सभी कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है। वैसे तो भारत कई सालों से देश में टीकाकरण अभियान चला रहा है लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ चलाया जा रहा ये टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है इसलिए खास अहतियात बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version