Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 Live: शुरुआती रुझानों में भाजपा को झटका, कांग्रेस-झामुमो गठबंधन आगे

झारखंड विधानससभा चुनाव की मतगणना जारी
भाजपा 20 सीटों पर आगे
कांग्रेस गठबंधन 34 सीटों पर आगे
आजसू चार सीटों पर आगे
जेवीएम दो सीटों पर आगे
अन्य चार सीटों पर आगे

सीएम रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व से पीछे, बागी सरयू राय आगे
मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व से पीछे हैं। रघुबर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। भाजपा से बागी सरयू राय आगे हैं।

ये हैं महत्वपूर्ण सीटें और इन नेताओं के भाग्य का फैसला
रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व से अपने पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय (निर्दलीय) और कांग्रेस के गौरव वल्लभ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों- दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका से उनके खिलाफ भाजपा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी को खड़ा किया है। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह इस बार सिल्ली सीट से दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व मिख्यमंत्री और जेवीएम-पी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये हैं मुख्य राजनीतिक पार्टियां
आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और झारखंड विकास मोर्चा- प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) चुनाव के मैदान में उतरीं मुख्य पार्टियां है।
08:02 AM, 23-DEC-2019
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
05:14 AM, 23-DEC-2019
चुनाव आयोग ने भी की है यह व्यवस्था
चुनाव आयोग ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के प्रसार की व्यवस्था की है। आयोग ने इसके लिए एक एकीकृत आईसीटी काउंटिंग एप्लिकेशन विकसित किया है जो वेबसाइट https://results.eci.gov.in और मतदाता हेल्पलाइन (एंड्रॉइड और आईओएस) मोबाइल एप पर चुनाव परिणाम प्रदर्शित करेगा। आयोग वेबसाइट पर 23 दिसंबर, 2019 को सुबह आठ बजे से चुनाव परिणामों को डिस्प्ले करना शुरू कर देगा। यह आंकड़ा आयोग द्वारा विकसित केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर ‘एनकोर’ में सीधे निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दर्ज किया जाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply