katniमहाकौशल की खबरें

जलियांवाला बाग घटना के 100 वर्ष: ABVP निकालेगी संदेश यात्रा, कटनी से होगी प्रारंभ

कटनी। भारत के इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम के समय जलियांवाला बाग की घटना एक वरुण और अविस्मृत घटना के रूप में दर्ज है जलियांवाला बाग घटना के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जलियांवाला बाग को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में याद करते हुए उस परम पवित्र भूमि को,जहाँ 1000 से अधिक लोग शाहिद हुए थे और 2000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आज देश के युवाओं में इस घटना के प्रति आदर और सम्मान मजबूत रहे, समाज के सभी वर्गों में इस घटना की जानकारी फिर से प्रसारित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस परम पवित्र स्मारक की मिट्टी को कलश में रखकर पूरे देश में संदेश यात्रा भव्य रूप से समाज के बीच में लेकर जाने की योजना बनाई गई।

महाकोशल प्रांत में यह यात्रा कटनी जिले से प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री निधीश नरेंद्रन एवं सहसंगठन मंत्री मृदुल मिश्रा का प्रवास हुआ।

जिसमे कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के दायित्व तय किये गए एवं रूपरेखा बनाई गई। जिला संयोजक अजय वीरभद्र माली ने बताया कि यह संदेश यात्रा समाज में एक नया संदेश का आव्हान करेगी।

बैठक में जिला संयोजक अजय वीरभद्र माली,नगर मंत्री अखिल मिश्रा, सिप्तेन रजा, अनुनय शुक्ला, शुभान अली, तृप्ति जैन, सोनल वाधवा, राघवेंद्र खरे, सत्यम गुप्ता, विनय नागवंशी, प्रीति पांडे, निशा सिंह, प्रादुम यादव, पुलकित सिंह, सौरभ शुक्ला, शिवम विश्वकर्मा, अनुज तिवारी, दुर्गेश यादव, अरुण गुप्ता, आदित्य खरे, राजभान महोबिया, सुधांशु जैन आदि उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply