FEATUREDjabalpurkatni

जयंती पर भाजपा ने कहा-अनुशासन और सुशासन की प्रतिमूर्ति थे भारत रत्न अटल जी

कटनी। आज हम और हमारी पार्टी जिस मुकाम पर है उसके पीछे स्व. अटल जी जैसे पितृपुरूषों का त्याग और तपस्या है। भारतीय जनता पार्टी का यह परम वैभव अटल जी के नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ताओं की वो मेहनत है जिसके सम्मान में पार्टी का प्रत्येक नेता सदैव नतमस्तक रहता है। संगठन में अनुशासन और सत्ता में सुशासन के जिस मूल मंत्र के रूप में पं. अटल बिहारी बाजपेई ने अपना कर्तव्य निभाया उसे किसी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके आदर्शों काे आत्मसात करना ही अटल जी को सच्ची आदरांजलि है।

IMG 20191225 WA0032

 

यह विचार आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं् अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार तथा आभार प्रदर्शन ललित जायसवाल ने किया। इसके पूर्व पं् अटल बिहारी बाजपेई जी के तैल चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित तथा पुष्पांजलि अर्पित कर काव्यांजलि का भावानात्मक कार्यक्रम जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। शुभारंंभ जिलामंत्री सपना सरावगी के सुंदर गीत जीवन में कुछ करना है तो…से हुआ। इसके उपरांत जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने अटल जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इसके बाद नगर उपाध्यक्ष शिल्पी सोनी ने अटल जी की कविता बाधांए आतीं हैं आएं की ओजपूर्ण अभिव्यक्ति दी।

IMG 20191225 WA0031

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाहीन सिद्धिकी ने मौत से ठन गई कविता का पाठ कर अटल जी की निर्भिकता प्रदर्शित की। काव्यांजलि की श्रंखला में भाजयुमो के रमापति चौबे ने पाकिस्तान पर अटल जी द्वारा लिखी कविता का बेहद ओजपूर्ण ढंग से पाठ किया।

इसी श्रंखला में पार्षद सुभद्रा सोनी ने नया समाज बनाने की कविता का पाठ किया। इसी के साथ वरिष्ठ नेता कैलाश जैन ने अटल जी के साथ गुजारे अपने सस्मरण सुनाए। तो वहीं देवानंद आसरानी ने भी अटल जी के माधवनगर आगमन के उस सुंदर वक्त का विवरण प्रस्तुत किया।

IMG 20191225 WA0036

काव्यांजलि के साथ उद्बोधन की श्रंखला में महापौर शशांक श्रीवास्तव ने भारत सरकार द्वारा आज से शुरू हुई दो योजनाएं अटल टनल एवं भूजल योजना के बारे में जानकारी देते बताया कि इस योजना से खजुराहो लोकसभा को भी लाभ होगा। महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने कहा कि बिंदु से सिंधु तक का सफर तय करने वाले अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

शिक्षा प्रकोष्ठ के अंतू पांडे ने अटल जी के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को साझा किया। इसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि हम गौरवान्वित हैं कि हमें अटल जी जैसे नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसी प्रकार वरिष्ठ नेता चमनलाल आनंद ने अटल जी के साथ बिताए पलों का साझा किया । पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिखिराम पटैल तथा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हीरामणी बरसैंया ने भी संबोधन में अटल जी को नमन किया।

काव्‍यांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,चमनलाल आनंद एवं वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर गर्ग, मिट्ठूलाल जैन, अर्पित पौद्दार, रमेश शुक्ला, कैलाश जैन सोगानी, सुनील उपाध्याय, गीता गुप्ता, सपना सरावगी, भावना सिंह, मृदुल द्विवेदी, ऋषिराम पटेल, सुरेश सोनी, ललित जायसवाल, देवानंद आसरानी, अर्पणा सिंह, शैलेन्‍द्र कंजे जैन, शिब्बू साहू, गौरीशंकर पटेल, आशुतोष शुक्ला ,सचिन तिवारी, ज्ञानेन्द्र तिवारी, सत्यव्रत त्रिपाठी, शाहीन सिद्धकी, शिल्पी सोनी, रामू साहू, विजय दुबे, पवन यादव, अवकाश जायसवाल, हीरामणि बरसैया, अंतु पाण्डे, संदीप दुबे, पप्पा मिश्रा, कमलकांत राठौर, महेश शुक्ला, चेतन हिंदुजा, सुरेश रोचलानी, सुरेश बसरानी, भूरी बाई बंसल, विजय शुक्ला, लक्ष्मण वीरवानी, दिनेश रजक, मनोज सोनी, ओ पी निगम, देवेन्द्र सोनी, राकेश चक्रवर्ती, राजेश तिवारी, सुभद्रा सोनी,पूजा राय, आभा सोनी, विजय प्रकाश जैन, रमापति चौबे,शिवम पांडे, तरुण साहू, मोनू गुप्ता, राजकुमार चक्रवर्ती सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button