FEATUREDLatest

जम्मू में बड़ा हादसा: मिनी बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

राजौरी। जम्मू के राजौरी स्थित थन्नामंडी के मनेयाल में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शाहदरा शरीफ दरगाह जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस खाई में जा गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जबकि 25 घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। 14 का उपचार मेडिकल कॉलेज राजौरी में जारी है।

मिनी बस पुंछ से राजौरी स्थित बाबा गुलाम शाह बडशाह दरगाह में आ रही थी। हादसे में दंपती और उनकी बेटी भी शामिल है। जैसे ही बस थन्नामंडी के मनेयाल क्षेत्र में पहुंची कि चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिससे मिनीबस खाई में जा गिरी। लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Jammu & Kashmir: 7 dead & 25 injured after a bus rolled down a gorge in Dehra Ki Gali in Rajouri district, earlier today.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
56 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

खाई से 32 घायलों को निकाला

खाई से 32 घायलों को निकाल कर उप जिला अस्पताल थन्नामंडी में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। थन्नामंडी अस्पताल से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया। यहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

11 घायलों को रेफर कर दिया

मेडिकल कॉलेज राजौरी से 11 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। घायलों के अनुसार मिनीबस की गति तेज थी। मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल है। SSP राजौरी जुगल मन्हास का कहना है कि थन्नामंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Back to top button