katni

जब घर से भटके बालक को यातायात पुलिस ने नाना से मिलाया

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम झिंझरी से भटक कर मिशन चौक पहुंचे 6 वर्षीय बालक को यातायात पुलिस ने सहारा दिया और उसे उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पठरा निवासी 6 वर्षीय देव चौधरी माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम झिंझरी में अपने नाना लल्लू चौधरी के पास रहता है।

बुधवार की सुबह देव चौधरी भटक कर मिशन चौक पहुंच गया। मिशन चौक पर खड़े होकर रो रहे मासूम देव चौधरी पर यातायात थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शशि भूषण दुबे व प्रधार आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा की नजर पड़ी तो उन्होने बालक को अपने पास बिठा लिया। चाय बिस्किट खिलाने के बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने देव चौधरी से परिजनों व पते के संबंध में पूछताछ की लेकिन वो कुछ बता नहीं पा रहा था।

इसी बीच मिशन चौक से गुजर रहे झिंझरी के एक आटो चालक की नजर बालक पर पड़ी तो वह पहचान गया और बालक देव चौधरी के संबंध में पूरी जानकारी यातायात पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने देव चौधरी के नाना लल्लू चौधरी से संपर्क किया और उसे मिशन चौक बुलाकर देव चौधरी को सुरक्षित उसे सौंप दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply