Site icon Yashbharat.com

जबलपुर से आई Good News: Corona सस्पेक्टेड 3 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

coronavirus-in-india

coronavirus-in-india

जबलपुर (यशभारत)। इंदौर में कोरोना पीड़ित युवक की मौत की परेशान करने वाली खबर के बाद जबलपुर से अच्छी खबर आई है। जबलपुर जिला प्रसाशन को कोरोना वायरस के संक्रमण के सस्पेक्टेड केस से सम्बंधित आईसीएमआर लैब से आज गुरुवार को प्राप्त हुई तीनों परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं।

इस तरह फ़िलहाल जबलपुर में छह कोविड-19 पोज़िटिव मरीज़ों की संख्या छह पर स्थिर है। इन पोज़िटिव कोरोना मरीज़ों के सम्पर्क में आए कुल 35 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

अपर कलेक्टर विकास एवं सी ई ओ ज़िला पंचायत प्रियंक मिश्रा के मुताबिक़ प्रशासन ने विदेश यात्रा करने वाले 148 अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया है। जिला प्रशासन ने इसके पहले पिछले तीन महीनों में विदेश यात्रा करने वाले 578 लोगों की सूची भी तैयार की है ।

इनमे से कुछ तो जबलपुर वापस ही नहीं आये हैं और कुछ लोग कोरोना फैलने के पहले ही शहर वापस आ चुके हैं । इनमें से 402 लोगों को होम क्वारंटाइन करने के लिए चिन्हित किया गया है और 340 को होम क्वारंटाइन में रखा गया है ।

बाकियों पर भी ऐसी ही कार्यवाई की जा रही है ।सी एम् हेल्प लाइन से कोरोना से संबंधित 61 इन्क्वारी आई थी साथ ही इंटीग्रेटेड कोरोना कंट्रोल रूम के हेल्प लाइन पर भी 200 काल आई थी ।

चिकित्सा संबंधी 30 कॉल्स पर टैली मेडिसिन के जरिये चिकित्सीय सलाह दी गई है । जिला कलेक्टर भरत यादव की अपील पर करीब 500 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए वालिंटियर बनने में रूचि जताई है ।

इन सभी का परीक्षण कर इनसे भीड़ नियंत्रण और भोजन वितरण सहित अन्य कामों में सहायता ली जायेगी । अच्छी बात यह है कि 30 डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सों ने भी वालेंटियर बनने में रूचि दिखाई है । उनसे भी चिकित्सा के काम में सहायता ली जाएगी।

Exit mobile version