जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल आईसीएमआर बिल्डिंग के पास एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा गोली चलाई गई है जिससे कि युवक पर गोली लगने से काफी मात्रा में खून बह गया गया। सूत्रों के अनुसार युवक की मौत हो चुकी है, परंतु पुलिस द्वारा युवक के गंभीर होने की ही बात को बार-बार दोहराया जा रहा है।
बहरहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक का नाम राजकुमार कोरी बताया जा रहा है। युवक के परिजनों द्वारा थाने में कार्यवाही को लेकर हंगामा किये जाने की खबर है।
News Updating..

