jabalpurमहाकौशल की खबरें

जबलपुर में NSUI का परचम, कई जगह हंगामा, लाठीचार्ज

जबलपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए जिले में तनाव, लाठीचार्ज और भगदड़ के बीच मतदान हुआ और शाम तक नतीजे भी घोषित हो गए। विश्वविद्यालय सहित लगभग सभी बड़े कॉलेजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का कब्जा हो गया।

इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को कई जगह निराशा झेलनी पड़ी। जीएस कॉलेज में ऐनवक्त पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

शहर में सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र सिविल लाइन रहा। जहां महाकोशल कॉलेज, साइंस कॉलेज और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पूरे दिन हंगामा और भगदड़ होती रही।

कभी एनएसयूआई तो कभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थक घेराव और प्रदर्शन करने जमा हुए। पुलिस भी दोनों पक्षों को लाठियों के बल पर खदेड़ती रही। कांग्रेस और भाजपा के नेता भी युवा नेताओं के समर्थन में पहुंचे।

बड़े कॉलेजों में एनएसयूआई

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय समेत महाकोशल कॉलेज और साइंस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सूपड़ा साफ हो गया। विश्वविद्यालय में एनएसयूआई समर्थित देवेंद्र छात्रावास के पदाधिकारी चुने गए। वहीं महाकोशल कॉलेज की चारों पदाधिकारी भी एनएसयूआई के थे।

साइंस कॉलेज में एनएसयूआई समर्थित विक्रम छात्रावास ने जीत दर्ज की। इसके अलावा होमसाइंस कॉलेज, मानकुवंर बाई कॉलेज और संत अलायसियस कॉलेज में अभाविप को जीत मिली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply