जबलपुर में 85 वर्षीय मां और 62 साल के बेटे की बेरहमी से कत्ल

haty 1604990064

जबलपुर। 15 किमी दूर बेलखाड़ू पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर पड़ाव बस्ती में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके 62 वर्षीय बेटे की बका जैसे किसी धारदार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस को इसकी खबर मंगलवार सुबह 7.30 बजे गांव वालों ने दी। मौके पर एफएसएल के साथ आला अधिकारी पहुंचे हैं। प्रारम्भिक जांच में हत्या की वजह गांजा तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है।

घर के पीछे मिले बेटे के शव की जांच करती एफएसएल टीम - Dainik Bhaskar
घर के पीछे मिले बेटे के शव की जांच करती एफएसएल टीम

सुबह 7.30 बजे गांव वालों ने पुलिस को दी खबर
पड़ाव गांव निवासी गेंदाबाई चौबे (85) और उनका बेटा मुन्नालाल चौबे (62) ही परिवार में थे। पड़ोसियों के मुताबिक रात में दोनों नौ बजे के लगभग सो गए थे। सुबह 7.30 बजे घर से कोई नहीं निकला तो लोगों को आशंका हुई। पड़ोसी ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घर के अंदर गए तो चीख निकल पड़ी। मां की घर के अंदर तो बेटे की घर के पीछे रक्तरंजित लाश पड़ी थी। दोहरे हत्या की खबर मिलते ही कटंगी और बेलखाड़ू चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। दोहरे हत्याकांड की खबर पाकर एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंचे। अधिकारियों ने पड़ोसियों सहित गांव वालों से अलग-अलग पूछताछ की।

घर के पास खड़े पुलिस कर्मी जायजा लेते हु - Dainik Bhaskar
घर के पास खड़े पुलिस कर्मी जायजा लेते हु

गांजा तस्करी से जुड़ रहा हत्या का तार
प्रारम्भिक जांच में गांजा तस्करी से हत्या के तार जुड़ रहे हैं। छानबीन में सामने आया है कि 62 वर्षीय मुन्नालाल चौबे गांजा बेचता था। गांव सहित क्षेत्र में कुछ और लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। मुन्नालाल चौबे के यहां मिलने वाले गांजा की क्वालिटी काफी अच्छी होती थी, इस कारण उसके यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या अधिक रहती थी। अवैध कारोबार की प्रतिद्वंदित के चलते हत्या होने की बात कही जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा - Dainik Bhaskar
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा

जल्द कर लेंगे खुलासा
दोहरे हत्याकांड की खबर पाकर मैं घटनास्थल पर पहुंचा था। 85 वर्षीय महिला की लाश घर के अंदर और 62 वर्षीय बेटे की लाश घर के पीछे मिली है। घर में मां-बेटा ही रह रहे थे। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि बेटा गांजा का सेवन और पुडिय़ा आदि बेचता था। मामले में 10 हजार का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर लेंगे
सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक, जबलपुर