Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में होली के दिन 159 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

images 10

जबलपुर आशीष शुक्ला। जबलपुर- में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार अट्ठाईस मार्च को 111 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1854 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 159 नये मरीज सामने आये हैं ।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 111व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 305 हो गई है और रिकवरी रेट 92.55 प्रतिशत हो गया है।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 159 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 696 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 262 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1129 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1564 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version