Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड जवानों की मुस्तैदी के बीच हुआ प्रतिमा विसर्जन

IMG 20201027 WA0022

आशीष शुक्ला

जबलपुर दुर्गा विसर्जन एवं जवारे विसर्जन के दौरान सिविल डिफेंस ने पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संम्हाला। दुर्गा विसर्जन एवं जवारे विसर्जन में कलेक्टर एवं कंट्रोलर सिविल डिफेंस कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड ने व्यवस्थित क्रम में मुस्तैदी से कार्य संपादित किया।

इस कार्य में कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर, डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग, आपदा प्रबंधन के कंपनी कमांडर संतोष सिंह एवं सीडीआई पुष्पेंद्र अहिरवार, अनिमेष प्लाटून कमांडर, नेहा कार्तिकेय, गायत्री वर्मा एवं टीम ने हनुमानताल, अधारताल, तिलवारा, ग्वारीघाट एवं विभिन्न गांवों में सुरक्षित और सावधानी के साथ प्रतिमा विसर्जन कराया। सिविल डिफेंस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना व दुर्घटना नहीं घटीं।

Exit mobile version