Site icon YASHBHARAT.COM

जबलपुर में पेट्रोल पंप के सामने पत्थर पटककर युवक की हत्या

जबलपुर। सदर नर्मदा रोड स्थित बिरमानी पेट्रोल पंप के सामने आर्मी के खाली पड़े मैदान में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई।

मैदान में सिर कुचली लाश पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंची केंट पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू करते हुए आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है।

वारदात स्थल में पुलिस को दारूखोरी होने के साक्ष्य मिले हैं। मौके से 4 प्लास्टिक के खाली गिलास, पानी के खाली पाउच और ऑफीसर च्वाइस की खाली बोतल,नमकीन का पैकेट एवं एक थैला मिला है।

नगर निगम की डायरी मिली
पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव के पास नगर निगम की एक डायरी मिली है। पुलिस पता लगा रही है कि यह डायरी मृतक की है या फिर जिसने हत्या की

Exit mobile version