jabalpurLatest

जबलपुर में देर रात मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 174

जबलपुर।  जबलपुर में देर रात मिली रिपोर्ट में 4 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अब यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। देर रात मिली जांच आईसीएमआर लैब से आज शुक्रवार की रात प्राप्त रिपोर्ट्स में चार और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

इनमें एम एम शाहिद उम्र 32 बर्ष, मुहिबबुल्लाह उम्र 50 बर्ष, मुजहिदा बी उम्र 55 बर्ष और रशीदा बानो उम्र 48 बर्ष शामिल हैं । ये सभी कंटेन्मेंट क्षेत्र के निवासी हैं और पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं ।

Back to top button