जबलपुर में टोटल लॉक डाउन के दिन मिले 135 कोरोना पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। यशभारत कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार को 129 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते 24 घण्टे के दौरान मिली 1484 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 135 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 129 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3028 हो गई है । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 135 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4105 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 80 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 997 हो गये हैं।

आज शाम 6 बजे तक 1484 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं आज 1700 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 67485 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Exit mobile version