Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कल भाजपा का किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री सहित आएंगे दिग्गज

IMG 20201214 WA0066 1068x801 1

जबलपुर। कृषक बिल को लेकर भाजपा अब किसानों को समझाने के प्रयास में जुट गई है। मण्डल से लेकर सम्भाग स्तर पर विविध कार्यक्रम होंगे इसी क्रम में कल जबलपुर में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित दिग्गज पहुंचेंगे। 

कृषि बिल 2020 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार 16 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे शहीद स्मारक प्रागंण गोलबाजार में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया जबलपुर जिले के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा:- किसान सम्मेलन की तैयारियों हेतु भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल गोलबाजार पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हेतु बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, कैलाश जाटव, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, डॉ जितेन्द्र जामदार, महामंत्री संदीप जैन, राजेश दाहिया, उपस्थित थे।

कटनी से भी जाएंगे किसान

कटनी में विशाल किसान सम्मेलन के लिए भाजपा ने विधायक, मंडल अध्यक्षगणों को दायित्व सौंंं हैं मृदुल द्विवेदी जिला प्रभारी जबकि अखिल पांडे को सह प्रभारी बनाया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने बताया कि किसानों का भृम दूर करने 16 दिसम्बर को जबलपुर में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित हो रहा है । इस सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्मानीय विष्णुदत्त जी शर्मा सम्बोधित करेंगे। किसान सम्मेलन शहीद स्मारक ग्राउंड, गोलबाजार जबलपुर में दोपहर 01 बजे से होगा।
कटनी से किसान सम्मेलन में अधिकाधिक किसानों की सहभागिता हेतु कटनी में भाजपा नेताओं को दायित्व सौपे गए हैं। जिले के ऊर्जावान विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडे के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्षगण प्रभारी होंगे।

Exit mobile version