jabalpurLatest

जबलपुर में एक दिन में लगा कोरोना मरीजों का शतक, 57 स्वस्थ भी हुये

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज शुक्रवार को 57 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 118 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 57 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1513 हो गई है ।

वहीं कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 118 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2277 पहुँच गई है ।

पिछले 24 घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 50 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है,  जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 714 हो गये हैं ।

आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक 1028 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 1167 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम