Site icon Yashbharat.com

जबलपुर मंडी अपडेट : प्रत्येक क्विंटल पर पल्लेदारी के नाम पर लिए जा रहे 30 रुपए

mandi news

गेहूं खरीदी में अनियमितताएं -सोसायटी प्रबंधक ने लगाए आरोप

शहपुरा (भिटोनी) । शहपुरा के समीप बहता सेवा सहकारी संस्था घुन्सौर के प्रबंधक ने गेहूं खरीदी में अनियमितताएं को लेकर सरकार के ऊपर आरोप लगाया । शहपुरा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चल रही गेहूं खरीदी मैं अनियमितताएं सामने देखने को मिल रही है । सोसाइटी में किसानों से प्रत्येक क्विंटल पर पल्लेदारी के नाम पर 30 रुपए लिए जा रहे हैं । जिससे किसानों को सीधा नुकसान हो रहा है । गेहूं खरीदते समय तोल में लगे पल्लेदारों के मुंह पर एवं किसानों के मुंह पर मार्क्स नजर नहीं आ रहे थे । लोकल डिस्टेंस तो बहुत दूर की बात है किसान पल्लेदार एक दूसरे से जकड़े हुए खरीदी में लगे हुए हैं । गेहूं खरीदते समय कोरोना वायरस को लेकर कोई स्तर पर सतर्कता का पुख्ता इंतजाम नहीं है ।
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
शहपुरा से लगा हुआ पाटन मात्र 16 किलोमीटर की दूरी है और जहां से खरीदी केंद्र है वहां से पाटन की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है । हाल में ही पाटन में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । लेकिन सोसाइटी में कोरोना वायरस को लेकर के कोई सजगता नहीं रखें जा रही है । किसान और पल्लेदारों के मुंह पर कोई मास्क और दूरी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है । सैनिटाइज का कोई प्रबंध सोसाइटी में नहीं हो रहा है ।

केंद्रों पर पुलिस बल की व्यवस्था नहीं
गेहूं खरीदी उपार्जन केंद्रों में किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं सोशल डिस्टेंस के पालन के लिए कोई पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है । कानून व्यवस्था ना होने के कारण डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग किसान पल्लेदार नहीं कर रहे हैं । समिति प्रबंधक से पूछा गया पुलिस व्यवस्था के बारे में तो बताया पुलिस सुबह शाम यहां आती है । लेकिन 2 दिन से नहीं आई है ।

Exit mobile version