Wednesday, May 6, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर: प्रतिबंधित पॉलिथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

जबलपुर। आज दिनांक 8 अक्टूबर को नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 ,2 एवं 4 के संयुक्त दल के द्वारा तिलवारा घाट के घाटों में प्रसाद पूजन सामग्री विक्रय करने वाले तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

नगर निगम के प्रशासक बी चंद्रशेखर एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार पूरे शहर को साफ रखने और पर्यावरण सुधार के लिए प्लास्टिक, पन्नी, एवं अन्य सिंगल यूज़ की सामग्रियों के उपयोग करने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज नर्मदा नदी के तिलवाराघाट पर आज 22 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 24 चालान काटने के उपरांत उनसे 23 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया,इसके बाद उन्हें चेतावनी भी दी गई कि आगे अब दुबारा प्रतिबंधित कोई भी सामग्री का उपयोग नहीं करें।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के साथ साथ अन्य सामग्रियों के उपयोग, क्रय विक्रय एवं भंडारण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया है।शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

कार्यवाही में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी तथा हर्षा पटेल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राधा पवार, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक , प्रीतेश मसोडकर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं राजेन्द्र सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम