jabalpur

जबलपुर-पुलिया से छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला

जबलपुर। मझौली थाने के अंतर्गत रीछी निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने अपने दोस्तों के साथ अभाना पुलिया में छक कर शराब पी और उसके बाद पुलिया से छलांग लगा दी। दोस्तों ने जब यह घटना देखी तो सूचना उसके परिजनों को दी।

उसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई जिसका शव आज सुबह देवरी अमगंवा ग्राम के नाले के पास मिला।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम रीछी निवासी 30 वर्षीय निरंजन दाहिया पिता तुलसी राम दाहिया शराब पीने का आदि था वह 28 अगस्त की सायं अपने दोस्तो के साथ घर आ रहा था इसी दौरान रास्ते मे अभाना ग्राम की पुलिया में अपने दोस्तों के साथ बैठ कर उसने शराब छक कर शराब पी और इसके बाद उसने वहीं पुलिया से छलांग ली जिसकी घटना के बाद से ही पुलिस एवं उसके परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी

आज सुबह जब उसकी खोज बीन चल रही थी इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि उसकी लाश देवरी महंगवा ग्राम की पुलिया में फसी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने के बाद प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम को भिजवाते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button