जबलपुर। तेज बारिश की वजह से मदन महल इलाके की बदनपुर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे मकानों पर आ गिरा। हादसे में एक बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों का घर खाली करवाना शुरू कर दिए। मौसम विभाग ने जबलपुर में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिसकों देखते हुए पहाड़ी के नीचे बने सभी अवैध मकान खाली कराए जा रहे हैं।

