जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने तुरन्त की कार्रवाहि, जल आपूर्ति बाधित होने पर जताया खेद

yashbharat breaking

जबलपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के नागरिकों को सातों दिन 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भूमिगत नलजल योजना के कार्य कराये जा रहे हैं, जिसके तहत् सिविक सेन्टर में कार्य के दौरान ड्रिल करते समय नगर निगम की पाइप लाइन में लीकेज हो गया था।

जिसकी मरम्मत एवं सुधार कार्य आज नगर निगम के जलविभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और प्रातःकालीन आंशिक रूप से नागरिकों को जलापूर्ति हो सकेगी।

इस संबंध में नगर निगम के प्रशासक  बी. चन्द्रशेखर एवं निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह, आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस ठेकेदार के कार्यो के कारण समस्याएॅं उत्पन्न हुई और नगर निगम के अतिरिक्त व्यय हुए हैं उसकी वसूली स्मार्ट सिटी के ठेकेदार के देयक से कटौती कर की जायेगी।

उपरोक्त के संबंध में जल विभाग के कार्यपालन यंत्री  कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शाम को सुधार कार्य पूर्ण होने के कारण ललपुर फिल्टर प्लांट की 42 एमएलडी से जो टंकियॉं भरी जाती है वो आंशिक रूप से भरी जायेगी जिसके कारण आज प्रातःकालीन नागरिकों को आंशिक रूप से ही पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि शाम की जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी और आगे भी होती रहेगी। किसी प्रकार की कोई परेशानी नागरिकों को अब नहीं होगी।