जबलपुर ट्रैफिक में पदस्थ प्रधान आरक्षक पदमधर मिश्रा ने किया प्लाज्मा डोनेट
आशीष शुक्ला…
जबलपुर ट्रैफिक में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने प्लाज्मा डोनेट किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/यातायात जबलपुर अगम जैन (भा.पु.से) ने बताया कि यातायात थाना गढा में पदस्थ प्रधान आरक्षक पदमधर मिश्रा द्वारा कोविड-19 कोरोना संक्रमण के पीड़ित के उपचार हेतु आज मेडिकल कालेज में प्लाज्मा डोनेट किया गया ।

