जबलपुर : गैंगवार के चलते भाजपा कार्यालय में बम फेंका

jabalpur bomb

जबलपुर । जबलपुर में गैंगवार के चलते बदमाशों ने बमबारी की वारदात की है। बताया जा रहा है गैंगवार भाजपा कार्यालय में हुई है, जहां बमबारी भी हुई और साथ ही जिंदा बम भी बरामद किया गया। वारदात दीक्षितपुरा इलाके में हुई, जहां पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आये बदमाश बम फेंकने के बाद फरार हो गए। गैंगवार का आरोप लकी अली गैंग पर लगाया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bjp office 15 05 2018 m

बताया जा रहा है कि यह बम भाजपा कार्यालय के ऊपर रहने वाले जीत चतुर्वेदी नाम के युवक को निशाना बनाकर फेंका गया था। लकी अली और जीत में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसके चलते यह हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में जीत को भी हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें-  नर्सिंगपुर मध्याह्न भोजन कांड: 2 दिन पुराना आटा खाने से 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने स्वसहायता समूह को हटाया