jabalpur

जबलपुर के पास पनागर में ईंट से भरा ट्रक बस्ती में घुसा, हंगामा

जबलपुर। पनागर में में गुरुवार सुबह ईंट से भरा एक ट्रक बस्ती में घुस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा मचा दिया, जिसके बाद जबलपुर से फोर्स भेजी गई। पनागर देवरी में तनाव का माहौल के बीच लोगों ने रास्ते में चक्काजाम कर दिया। पुलिस जब उन्हें हटाने के लिए पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस से विवाद किया। चक्‍काजाम से जबलपुर-कटनी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान आंसुगैस का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं ने भी पुलिस पर हमला किया। यहां तीन वाहनों के शिकार हुए थे।

Leave a Reply

Back to top button