Wednesday, May 20, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर के पनागर विधानसभा में भाजपा की अंतर कलह शुरू, प्रत्याशी बदलने दिया 24 घंटों का अल्टीमेटम, नहीं तो देंगे इस्तीफा

भाजपा प्रत्याशियों की भाजपा विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में और बड़े नेताओं में अंतर कलह शुरू हो गई है जिसकी बांध की आज दिखाई दी, जब पनागर विधानसभा के बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करमचंद चौक स्थित सिटी कॉफी हाउस में एक पत्रकार वार्ता कर भाजपा को 24 घंटे का, प्रत्याशी बदलने का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है. इन नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व से ही परिवर्तन की मांग की जा रही थी थी, जिस की अनसुनी के चलते पार्टी के सभी कार्यकर्ता निराश हैं और उनके द्वारा आज नगर अध्यक्ष को दोपहर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा इस ज्ञापन में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही जा रही है , इन नेताओं ने दिया अल्टीमेटम. .नरेंद्र त्रिपाठी पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा .भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा .संतोष सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण . .रजनी यादव पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा .संजय पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत जबलपुर .रामनिवास गौतम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा .संतोष उसरेट है पूर्व जनपद अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा .कांता पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा .पूजा पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा .पदम मोदी जिला संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply