jabalpurLatest

जबलपुर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने निगम प्रशासन संकल्पित-निगमायुक्त

आशीष शुक्ला

जबलपुर को कोरोना पर विजय पाने प्रशासन सक्रिय है। निगमायुक्त अनूप कुमार ने बताया कि जबलपुर के निवासियों को इस संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम का अमला सतर्क एवं जिम्मेदारी पूर्वक प्रत्येक क्षेत्र में साफ सफाई हेतु जुटा है।

 

इस तरह हो रहा स्वच्छता सेनेटाइजेशन का कार्य

  • कोरोना संकट की इस घड़ी में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने निगम प्रशासन संकल्पित है।
  • आज सुबह 7 बजे से ही चिन्हित सभी संक्रमित व्यक्ति के घरों में कराया गया सेनेटाइजेशन।
  • निगमायुक्त के द्वारा गठित दल के सदस्यों ने अलग अलग क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन के कार्यों की कि जांच
  • कोरोना और मौसमी बीमारियों से नागरिकों को राहत प्रदान करने निगम प्रशासन की व्यापक तैयारियां।
  • सभी मलिन बस्तियों के साथ साथ हॉट स्पॉट इलाकों में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के अतिरिक्त कराया गया सेनेटाइजेशन का कार्य।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम