Wednesday, May 13, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर-करंट लगने से बहन की मौत ,भाई गंभीर

जबलपुर । पनागर थाने के अंतर्गत रिठौरी ग्राम में भाई के यहां राखी बधंवाने आई बहन को उस समय करंट लगने से मौत हो गई जब वह तार में कपड़े फैला रहा थी जब बहन को करंट लगते उसके भाई ने देखा तो बचाने के लिये दौंडा तो उसे भी झटका लगा

जिसे उपचार के लिये खमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पनागर थाने में पदस्थ एएसआई विनोद दाहिया ने बताया कि 45 वर्षीय गंगी बाई पति विक्रम सिंह निवासी निपनिया से रिठौरी ग्राम में अपने भाई प्रहलाद ठाकुर के यहां राखी बांधने के लिये आई हुई थी गत दिवस वह नहाने के बाद तार में कपड़े फैला रही थी

जिसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुये प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम को रवाना करते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply