Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर, कटनी में ठंड का एहसास, पारा 2 डिग्री नीचे

जबलपुर/ कटनी । उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से वातावरण में ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है। आसमान में हल्के बादल की आवाजाही के बीच रात से सुबह तक ठंडक बढ़ गई है।

बीते 24 घंटे के भीतर सुबह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। ठंडक बढ़ने से अब धीरे-धीरे गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं।

 

मौसम विभाग की माने तो हिमालय में बर्फ गिरने लगी है। उत्तरी हवाएं 2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही है। इसका असर वातावरण में महसूस किया जा रहा है। रात से सुबह के बीच लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान उत्तरी हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। वहीं मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

सर्दी, खांसी के लक्षण:

मौसम में घुली ठंडक के कारण सर्दी,खांसी, बुखार के लक्षण भी सामने आ रही है। खासतौर से बुर्जुग व बच्चे इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि बच्चे, बुर्जुग और बीमार व्यक्ति अपनी सेहत का खास ध्यान रखे। घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े पहने।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम