Site icon Yashbharat.com

छोटी बहनों के सामने नदी में डूबी बड़ी बहन, महानदी के हंतला घाट में हुआ हादसा

विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंतला के समीप महानदी के घाट में नहाते समय पैर फिसल जाने से एक 10 वर्षीय बालिका गहरे पानी में डूब गई।

यह दर्दनाक हादसा उसकी दो छोटी बहनों की आंखों के सामने हुआ। बड़ी बहन को नदी में डूब जाने के घंटों बाद तक रोती-बिलखती छोटी बहनें नदी के किनारे उसके बाहर आने का इंतजार करती रहीं।

लोगों को इस हादसे का पता तब चला जब तीनों बहनों को घर में न पाकर घरवाले उन्हें ढूंढने नदी के घाट पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पिता सुग्रीव कोल की मृत्यु के बाद से 10 वर्षीय अंजलि और उसकी छोटी बहन अपने मामा के यहां हंतला ग्राम में रहती थी।

हंतला ग्राम एकदम महानदी के किनारे बसा है। गांव के लोग के नदी के किनारे से लगी जमीन पर खेती भी करते है। गांव की महिलाऐं और बच्चे नदी के घाट पर नहाने धोने भी जाया करते थे।

पिछले कुछ सालों से हंतला घाट पर रेत उत्खनन ज्यादा बढ़ जाने के कारण ग्रामीणों का नदीघाट पर आना जाना काफी कम हो गया है।

कल शुक्रवार 29 जनू को 10 वर्षीय अंजलि अपने मामा की छोटी लड़की और अपनी छोटी बहन के साथ सुबह लगभग 10 बजे घाट पर नहाने आई थी। घाट पर किनारे की ओर जहां पानी कम था वहीं तीनों बहनें नहां रही थीं। अचानक नहाते समय अंजलि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी बड़ी बहन को डूबते उतराते देखकर दोनों छोटी बहनें घबराकर रोने लगी पर वहां इन बच्चियों की चीख पुकार सुनने वाला कोई नहीं था।

कुछ देर में ही अंजलि पानी में पूरी तरह डूब गई और दिखना भी बंद हो गई तब भी छोटी मासूस बहनें वहां रोती हुई अपनी बड़ी बहन के बाहर आने का इंतजार करतीं रहीं। शाम लगभग 4 बजे अंजलि का 19 वर्षीय ममेरा भाई घर लौटा तो घर में ताला लगा था।

पड़ोसियों ने बताया कि तीनों बच्चियां सुबह नदी की ओर गई थी तब से अभी तक नहीं लौटीं। बहनों को ढूंढते हुए जब भाई नदी के घाट पर पहुंचा तो दो बहनों को रोता-बिलखता पाया पूछने पर बच्चियों ने बड़ी बहन के नदी में डूब जाने की बात बताई।

कुछ ही देर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ नदी के घाट पर इकट्ठा हो गई। नदी में डूबने अंजलि की तलाश होने लगी। कुछ ही देर में अंजलि का शव मिल गया और भाई ने ही शव को नदी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छोटी-छोटी मासूम बहनों के सामने बड़ी बहन की नदी में डूबकर मौत हो जाने के इस हादसे को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल रहा।

Exit mobile version