Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latest

छिंदवाड़ा क्राइम : क्लिनिक में डॉक्टर और उसकी वाइफ की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी सिर में मारी गोली

छिंदवाड़ा क्राइम : क्लिनिक में डॉक्टर और उसकी वाइफ की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी सिर में मारी गोली। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दंपती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

whatsapp image 2023 09 30 at 44518 pm 1696072637

वारदात शनिवार दोपहर 2.15 बजे की बताई जा रही है। BHMS डॉक्टर महेश डेहरिया (55), पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। दोनों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर महेश बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष थे।

आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश की वजह से दंपती पर हमला किया।

सिविल सर्जन डॉ. सोनिया ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दंपती ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पुलिस ने कहा, ‘सोनू ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। डॉक्टर को बचाने उनकी पत्नी सामने आई तो उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने सिर में गोली मार ली।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम