Latest

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को भाजपा नेता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने जिला पंचायत सदस्य और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कोंडरा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
नक्सलियों ने जगदीश कोंडरा के चेहरे पर कई वार किए। यह वारदात थाने से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात के बाद घायल जगदीश कोंडरा को तत्काल इलाज के लिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भोपालपट्नम थाना क्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button