Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katni

चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की सुध, कटनी में भाजपा नेता पद्मेश गौतम की स्थगित सदस्यता बहाल

कटनी। चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की सुध लेने की कवायद शुरू कर दी है। लम्बे समय से कटनी में भाजपा से निलंबित भाजपा नेता पद्मेश गौतम की सदस्यता बहाल कर दी है। जिला भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट में जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता पद्मेश गौतम की सदस्यता बहाल कर दी।

प्रदेश सँगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, संभागीय प्रभारी सांसद अजय प्रताप सिंह से चर्चा उपरांत पद्मेश गौतम की सदस्यता बहाल की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी बताया कि पद्मेश गौतम की सदस्यता गत शहडोल संसदीय उपचुनाव में स्थगित कर दी गई थी, जिसे प्रदेश संगठन ने बहाल कर दिया है। निर्णय की जानकारी पद्मेश गौतम को भी दे दी गई है, एवं उनसे अपेक्षा की गई है कि वे आगामी समय में वेे भाजपा परिवार के साथ सक्रियता, कर्मठता, निष्ठा से कार्य करेंगे। पार्टी उनकी पूर्ण क्षमताओं का उपयोग करेगी जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नेतृत्व के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply