चाकू की नोक पर ओवरनाईट एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना से सनसनी

जबलपुर। जबलपुर के नजदीक देर रात लूटेरों ने एक ट्रेन को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक लुटेरों नें जबलपुर जा रही ओवर नाइट एक्सप्रेस पर धावा बोलते हुए लूटपाट की।

नरसिंहपुर के पास अज्ञात तत्वों ने दिया वारदात को अंजाम

पहले लुटेरों ने स्लीपर कोच के यात्रियों को अपना निशाना बनाया और स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की।

लूट की यह वारदात इटारसी के पास हुई। इसके बाद लुटेरों ने दोबारा ट्रेन पर धावा बोलते हुए इस बार एसी कोच को निशाना बनाया। लुटेरे चेन पुलिंग करके ट्रेन मे चढ़े और कोच ्र-1 में लूटपाट की।

एसी कोच में उस वक्त एडीजी आरती शुक्ला भी यात्रा कर रही थी। लुटेरों ने उनके साथ भी लूटपाट की। इसके अलावा अनिता शर्मा, रेणु सेन, पूनम भलेचा के साथ लूटपाट की। इसके बाद नरसिंगपुर स्टेशन से ट्रेन सुबह तकरीबन 4 बजे रवाना हुई।
इंदौर से होकर जबलपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 22191 ओवरनाईट एक्सप्रेस में बीती रात चाकू की नोक पर 4 महिलाओं के साथ लूट की घटना सामने आई है। जिसकी रिपोर्ट जीरो पर जीआरपी जबलपुर में दर्ज कराई गई है। घटना का आश्चर्यजनक पहलू तो यह भी है कि लुटने वालों में रीवा की महिला एडीजी भी शामिल थीं और लुटेरों ने उन्हें भी नही बख्शा। घटना के संंबंध में रेल सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एडीजी रीवा आरती शुक्ला अपने पति अंशुल के साथ ओवरनाइट एक्सप्रेस से एटू कोच में सफर कर रही थीं। वे जबलपुर तक आने वाली थीं ।

जिस समय ओवरनाइट एक्सप्रेस नरसिंहपुर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी 3-4 तत्व कोच में घुस आये और उनके हाथों में चाकू भी थे। इन लोगों ने श्रीमती शुक्ला की चैन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपए नगद और पर्स में रखे जरूरी कागजात लूट लिये। अचानक हुई इस घटना से कोच में अफरातफरी और दहशत की स्थिति बन गई। लुटेरे इतने में भी नहीं थमे। उन्होंने इसी कोच में सफर कर रहीं इलाहाबाद की रहने वाली पूनम नामक महिला के हाथ का ब्रेस्लेट जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है वह भी लूट लिया। इसके अलावा सोने के दो रिंग, एक मोबाइल और 5 हजार रुपये भी नगद लूट लिये। लुटेरों ने अनीता शर्मा नामक महिला के 10 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन, एक अंगूठी और पर्स में रखे एटीएम कार्ड वगैरह भी लूट लिये। इतने पर भी लुटेरे नहीं रुके और इसी कोच में सफर कर रही रानी सेन नामक महिला के दो मोबाइल और बीस हजार रुपए नगद लूटने के बाद चैन पुलिंग कर चम्पत हो गए।

एक के बाद एक हुई लूट की इस घटना से पूरे कोच में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ कन्ट्रेाल रूम को दी गई। पुलिस जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौका मुआयना के लिए आज सुबह घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। इस गाड़ी में इटारसी से चढ़ीं एस सी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे उनकी ड्यूटी इटारसी से थी और वे चैकिंग कर अपनी बर्थ में आकर बैठ गए थे और अपना काम निपटा रहे थे तभी किसी ने उन्हें खबर दी कि एटू कोच में डकैती पड़ गई है।

यह जानकारी लगते ही टीसी श्री शर्मा ने तत्परता का परिचय देते हुए अपने साथियों को फोन किया और घटना से अवगत कराया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। सूत्र बताते हैं कि लूटपाट करने वाले हवा में चाकू लहराकर दहशत फैला रहे थे और मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। बीती रात हुई इस घटना की जांच पड़ताल जीआरपी और आरपीएफ मिलकर कर रही हैं।

Exit mobile version