Site icon Yashbharat.com

चांदी के गहनों की शुद्धता परखें ऐसे

silver ivory christmas ornaments colored stars small bokeh background 33375662

 इंदौर। शादी के सीजन में सोने-चांदी के गहनों की खूब खरीदी होती है, मगर कई बार मिलावट की वजह से लोग ठगे भी जाते हैं। खासतौर पर चांदी के गहनों में ज्यादा मिलावट होती है। ऐसे में आप गहनों की तो पूरी कीमत देते हैं, मगर उस कीमत के मुकाबले आपको गहने सही नहीं मिलते हैं।

हम यहां बताएंगे चांदी के गहनों की शुद्धता जांचने का सस्ता-सुंदर तरीका।

कैसी-कैसी मिलावट-

– चांदी के आभूषणों में ज्यादातर तांबे की मिलावट होती है।

– इसके अलावा चांदी की पायल, बिछिया, कड़ों में जिंक, निकल जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं।

– केडियम, इरिडियम मिलाकर भी चांदी के गहने बनाए जाते हैं।

– इरिडियम शरीर के लिए खतरा बन सकती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल बम बनाने के लिए होता है।

ऐसे कर सकते हैं जांच-

– कुछ तरीके तो ऐसे हैं, जिनसे आप खुद भी चांदी की शुद्धता जांच सकते हैं। बाजार में ऐसे कैमिकल मिलते हैं, जिन्हें चांदी पर डालकर शुद्धता जांची जा सकती है। चांदी के गहनों पर कैमिकल डालने से अगर हरे रंग के बुलबुले उठते हैं तो आपकी चांदी शुद्ध नहीं है।

– ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स से सर्टिफाइड लैब्स भी हैं, जो चांदी की शुद्धता को कुछ मिनटों में परख कर हकीकत आपके सामने रख देती हैं।

– स्किन टेस्ट के जरिए भी चांदी की शुद्धता परखी जाती है। इसमें चांदी के आभूषणों पर एक्स-रे फेंकी जाती है, जो चांदी की ऊपरी परत को जांच कर इसमें हुई दूसरे धातुओं की मिलावट को सामने रख देती है।

धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा लें बिल-

आज भी बड़ी आबादी बिना हॉल मार्किंग वाले गहने खरीदती है। ऐसे में धोखाधड़ी से बचने के लिए ऐसे ग्राहकों को बिल जरूर लेना चाहिए और बीआईएस सर्टिफाइड लैब से नाममात्र के शुल्क पर इसकी टेस्टिंग करानी चाहिए।

संजय मंडोते, श्रीराम हॉलमार्किंग सेंटर

Exit mobile version