Site icon YASHBHARAT.COM

चड्डा ऑटोनोमस कॉलेज के श्रीनिवास गट्टानी ने फाइनल में जड़ा शानदार शतक,202 गेंदों में 130 रन बनाकर कटनी की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, कॉलेज परिवार ने दी बधाई

IMG 20261114 WA0039

चड्डा ऑटोनोमस कॉलेज के श्रीनिवास गट्टानी ने फाइनल में जड़ा शानदार शतक,202 गेंदों में 130 रन बनाकर कटनी की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, कॉलेज परिवार ने दी बधा

 

कटनी। कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (चड्डा ऑटोनोमस कॉलेज) के बी.कॉम तृतीय वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र श्रीनिवास गट्टानी ने अंतर जिला अंडर-22 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर कॉलेज और कटनी जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 202 गेंदों में 19 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 130 रन बनाए।

जापानी संयुक्त क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट टू डेवलेप (90-90 ओवर) अंडर-22 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का फाइनल मुकाबला 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक एमपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, नीमच में कटनी और हिन्द विश्वविद्यालय की टीमों के बीच खेला जा रहा है।

Exit mobile version