चटटान पर दिखा इंसान का हाथ, लोगों ने कहा “Hand Of God” !

तिरुवनंतपुरम। केरल में आई बाढ़ की वजह से वहां के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार में काफी नुकसान हुआ। वो भी तब, जब ये शहर हर 12 साल बाद होने वाले नीलाकुरिंजी उत्सव के लिए लाखों सैलानियों की मेजबानी की तैयारी कर रहा था।

बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है। यातायात के लिए सड़कों को खोला जा रहा है, मुन्नार में भी जिंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है। लेकिन बाढ़ से आई तबाही के निशान हर जगह नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक अजीब चीज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

मुन्नार में बहने वाली मुथीरापुझा नदी का जलस्तर घटने के बाद लोगों को एक चट्टान नजर आ रही है। लेकिन इस चट्टान ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि चट्टान की आकार इंसानी हाथ जैसा है और ताज्जुब की बात है कि इस हाथ में इंसानों जैसी पांच अंगुलियां भी नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ य़ानी ईश्वर का हाथ बता रहे हैं, जिसने मुन्नार को केरल में आई इस सदी की सबसे भयानक बाढ़ से बचाया है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि लंबे वक्त तक बाढ़ के पानी में डूबे रहने की वजह से इस चट्टान पर ऐसी आकृति उभर आई है।

अब इस चट्टान पर उभरी आकृति हैंड ऑफ गॉड है या नहीं, इस पर भले ही बहस हो रही है, लेकिन यहां आ रहे लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। अगर आप भी मुन्नार आने के बारे में सोच रहे हैं तो कोच्चि-धनुषकोटि बायपास ब्रिज के पास इस चट्टान को देख सकते हैं।

Exit mobile version