Site icon Yashbharat.com

घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो समृद्धि की बजाए आएगी दरिद्रता

money plants 4

अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। यह एक बेल के रुप में होता है। वास्तु में मनी प्लांट को धन दायक पौधा कहा गया है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। घर में रुपए-पैसों का आगमन सुचारु रुप से बना रहता है। कहते हैं कि मनी प्लांट जितनी हरी-भरी होती है घर में उतनी ही धन वृद्धि होती है। वास्तु में मनी प्लांट लगाने के लिए भी नियम बताए गए हैं। यदि आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं तो धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मनी प्लांट लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

मनी प्लांट को यदि गमले में लगा रहे हैं तो उसे किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि भलि प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके।
मनी प्लांट की दिशा पर ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है। गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।
मनी प्लांट को हमेशा खरीदकर ही लगाना चाहिए। किसी अन्य के घर की मनी प्लांट अपने घर में लाकर न लगाएं।
कांच की हरी या फिर नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, यह धन को आकर्षित करती है।

 

Exit mobile version